Samastipur

बैंक से 20 लाख के लूट मामले में समस्तीपुर पुलिस को अब तक कोई भी सुराग नहीं, SIT लगातार कर रही छापेमारी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ गांव में दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से 20 लाख रुपए लूट के मामले में गुरुवार को दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज जारी किया है।

यह भी पढ़े : बैंको में सुरक्षा को लेकर दंभ भरती रह गई समस्तीपुर पुलिस, बिना गार्ड के महीनों से चल रहे बैंक से अपराधियों ने लूट लिए 20 लाख रुपये

इस दौरान पुलिस द्वारा आम लोगों से अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग की अपील की गई है। गौरतलब है कि बुधवार को बैंक की शाखा खुलते ही चार की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर 20 लाख रुपए की लूट कर ली थी। इस दौरान अपराधियों का सीसीटीवी में गतिविधि कैद हो गई थी।

समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने सदर एसडीपीओ मो. शहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है जो विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि लूटकांड मामले का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने सीसीटीवी फूटेज जारी कर आम लोगों से भी पहचान करने में मदद मांगी है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 घंटा ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

1 घंटा ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

2 घंटे ago

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

20 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

23 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

1 दिन ago