समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहर के मोहनपुर रोड स्थित BRB कॉलेज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में साइबर कैफे का किया गया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में न्यू साईबर जंक्शन का उद्घाटन बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. बीरेंद्र कुमार चौधरी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र/छात्राओं उपस्थित रहें।

महाविद्यालय के नजदीक साइबर जंक्शन खुलने से छात्राओं के बीच काफी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि यह साइबर कैफे बहुत दिनों से महाविद्यालय का कार्य सुचारू ढंग से चलाते आ रहा हैं। इसलिए इसे नजदीक में कैफे खोलने का प्रस्ताव दिया गया था। इस कैफे के खुलने से महाविद्यालय के अधिकांश छात्रों को लाभ मिलने वाला है।

इस अवसर पर न्यू साईबर जंक्शन के संस्थापक अमित कुमार ने कहा कि काॅलेज के नजदीक साइबर कैफे नहीं रहने के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब महाविद्यालय परिसर से सटे महाविद्यालय के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में न्यू साईबर जंक्शन कैफे खुलने से छात्राओं को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर डा. मिंटू कुमार झा, रणधीर कुमार, अर्जुन गुप्ता, संजीव गुप्ता, सत्यम कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार मंटू, महेश कुमार भगत, अरुण कुमार दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150