समस्तीपुर :- मौसम करवट ले रहा है। गुरुवार से 19 मार्च तक बारिश की उम्मीद लग रही है। पश्चिमी विक्षोभ के हल्की से मध्यम तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10-15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। जिससे मौसम के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि उसके बाद गर्मी बढने की उम्मीद है।
डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि किसान इस दौरान कृषि कार्य ने करें। मौसम की स्थिति देखने के बाद ही कृषि कार्य करें। इस दौरान शतर्क रहें। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।
इस दौरान 6.5 किलाेमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। डॉ राजेद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि 17-18 मार्च को बारिश की उम्मीद अधिक है। इस दौरान उत्तर बिहार के समस्तीपुर समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ ओला भी पड़ने की आशंका है। आकाशिय बिजली भी चमकने की उम्मीद है। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33 -34 डिग्री के बीच रहने तथा न्यूनतम तापमान 17-18 के बीच रहने की उम्मीद है।
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…