Samastipur

समस्तीपुर में बूढी गंडक नदी पर बनेगा एक और पुल, 60 करोड़ रुपए की लागत से 275 मीटर लंबा पुल बनने के बाद लोगों को होगी काफी सहुलियत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर [पूनम मंगलम] :- समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी पर जल्द ही एक और पूर्व बनने वाला है। दूसरा पुल जितवारपुर कोठी के पास बनेगा। 275 मीटर लंबा बनने वाले इस पुल के निर्माण पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इस पुल के बन जाने से समस्तीपुर शहर में लगने वाले जाम से तो लोगों को मुक्ति मिलेगी ही बेगूसराय और दरभंगा की दूरी भी घट जाएगी। जिससे अब बेगूसराय के लोग महज 2 घंटे में दरभंगा पहुंच पाएंगे।

यह पुल जितवारपुर कोठी की ओर से वारिसनगर की ओर बेगमपुर में समस्तीपुर- खानपुर पथ से मिलेगी। इस पुल के बन जाने से दरभंगा व बेगूसराय की दूरी घट जाएगी। वहीं शहर में बहुत हदतक जाम की समस्या दूर हो जाएगी। चुकी दरभंगा व बेगूसराय की ओर जाने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करने की जरूत भी नहीं पड़ेगी। पुल बनने पर करीब दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

बेगूसराय की ओर से आने वाले लोग दलसिंसराय से विशनपुर होते हुए जितवारपुर कोठी के पास पुल पार कर बिना शहर में प्रवेश किए मुक्तापुर रेलवे गुमटी पार कर दरभंगा निकल जाएंगे। उसी तरह दरभंगा व मधुबनी के लोग भी उसी रास्ते बेगूसराय चले जाएंगे। बिहार राज्य पुल निगम के कार्यपालक अभियंता दीपेश कुमार बताते हैं कि सरकार की ओर पुल को लेकर एक रिपोर्ट मांगी गई थी। जिस आधार पर एक रिपोर्ट सरकार के पास भेजी गई है। जिसमें 275 मीटर लंबा पुल बनाने की बात है। केबिनेट की मंजूरी के बाद इस पर आगे की बात होगी।

12 पाये का बनेगा पुल, भविष्य को देखते टू-वे :

बताया गया है कि पहली रिपोर्ट के अनुसार इस पुल को 12 पाये का बनाया जाएगा। हालांकि मंजूरी के बाद डिजाइन पर भी इसकी लंबाई व पाया निर्भर करती है। इस पुल को अगामी 40 साल के भविष्य को देखते हुए टू वे बनाया जाएगी। ताकि पुल पर जाम की समस्या नहीं हो। सुरक्षा को लेकर पुल का गार्डर भी लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि मंजूरी के बाद इस पुल के बनने में कम से कम 4-5 सालों का समय लगेगा।

जितवारपुर में होगा विकास :

बताया गया है कि इस पुल के बन जाने से जितवारपुर समेत वारिसनगर के बेगमपुर में विकास के द्वार खुलेंगे। जितवारपुर, अंगारघाट, विभूतिपुर, उजियारपुर आदि जगहों के किसान मगरदहीघाट होते हुए बाजार समिति कारोबार के लिए पहुंचे थे। वह अब बिना मगरदही घाट जाए बाजार समिति कम समय में अधिक माल लेकर पहुंच पाएंगे। वहीं आवागम की सुविधा होने से इस इलाके में अन्य कारोबार का भी विकास होगा। माना जा रहा है कि पुल के बनने इस इलाके में जमीन की मांग भी बढ जाएगी।

बूढी गंडक नदी पर शहर से निकलने के लिए मात्र एक पुल होने से लगता है जाम :

शहर का लगातार विस्तार नदी के पार वारिसनगर की ओर हो रहा है। लेकिन नदी पार करने के लिए सिर्फ मगरदहीघाट एक पुल है। जिससे इस पुल पर हमेशा जाम लगा रहता है। जितवारपुर में पुल बनने के बाद मगरदही घाट पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। चुकी दरभंगा की ओर जाने व आने वाले लोगों का बंटबारा हो जाएगा।

कौन-कौन प्रखंड व जिला के लोग होंगे लाभान्वित :

जितवारपुर, उजियारपुर, विभूतिपुर, दलसिंसराय, समस्तीपुर शहर, वारसिनगर, कल्याणपुर, खानपुर के साथ ही समस्तीपुर, दरभंगा व बेगूसराय के लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल से करीब दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago