Samastipur

कर्पूरीग्राम के पास बाइक व पिकअप के बीच हुई टक्कर में दो राजमिस्त्री जख्मी, गंभीर स्थिति में रेफर 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गिट्टी स्टोर के पास पिकअप और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दो राजमिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर वार्ड संख्या-10 मोहल्ला के प्रवीण भगत का पुत्र दर्शन कुमार और गणेश भगत का पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दर्शन कुमार और चंदन राजमिस्त्री का काम करता है। सुबह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए समस्तीपुर आ रहा था। इसी दौरान कर्पूरीग्राम गांव के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची फिर सदर अस्पताल से एंबुलेंस भेजा गया। जिसके बाद दोनों युवक को उठाकर पुलिस की टीम सदर अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को लेकर पीएमसीएच गये हैं जहां चंदन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

उधर कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष अनीशा सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की अभी जानकारी उन्हें नहीं मिली है। दूसरी ओर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक शेखू पेट्रोल पंप के पास रविवार रात बाइक ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी राजू कुमार और जितेंद्र कुमार महतो को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

11 घंटे ago