Samastipur

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग की हुई मौत, हलई ओपी क्षेत्र के बलवीरा गांव के पास की घटना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-पटना मुख्य पथ पर बलबीरा पनसल्ला चौक के पास रविवार की सुबह ट्रक की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गांव के ही होरिल राय (60 वर्ष) बताया गया है। घटना की सूचना पर हलई पुलिस ने शव को जप्त कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि होली राय बलबीर पनसल्ला चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर की ओर से समस्तीपुर जा रही एक ट्रक से उनकी ठोकर हो गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए समस्तीपुर-हाजीपुर पथ पर जाम भी लग गया। उधर घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के कारण परिवारिक सदस्यों के बीच मचा कोहराम :

उधर इस घटना की सूचना पर होरिल राय के परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिवार और गांव के लोग मौके पर जुट गए जिस कारण समस्तीपुर-हाजीपुर मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। बताया गया कि होरिल सुबह घर से खेत की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। उधर हलई पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जप्त कर लिया है। हालांकि घटना के बाद चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

8 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

13 घंटे ago