समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनौल गांव के पास 24 मार्च को बाइक से पति के साथ ससुराल से मायके जा रही गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक महिला मनीषा कुमारी के पति सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और एक खोखा भी बरामद किया है।
पुलिस का बताना है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के आचरण पर संदेह होने पर ससुराल जाने के दौरान सुनसान जगह पर उसके सर में गोली मारकर हत्या कर दिया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…