Samastipur

अनशन के पांचवे दिन CPI(ML) ने मनाया काला दिवस, उजियारपुर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र में स्वाति हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी व उजियारपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के सामने सरकारी बस पड़ाव में चल रहे आमरण अनशन के पांचवे दिन माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाल सिर में काली पट्टी बांध काला दिवस मनाया।

माले कार्यकर्ताओं का अनशन स्थल से निकला जुलूस गोलम्बर होते हुए कलेक्ट्रेट होते हुए ओवरब्रिज तक गया। उसके बाद वापस अनशन स्थल पर लौटा। जहां माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में सभा की गयी। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के बुलावे पर अनशनकारियों की वार्ता उनके कक्ष में हुई। इस दौरान तमाम मुद्दों पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन एसपी द्वारा दिया गया।

माले स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए इसे पुलिस अधीक्षक द्वारा उठाया गया स्वागतयोग्य कदम बताया। लेकिन उन्होंने बताया कि शराब माफियाओं एवं गुंडों से सांठगांठ के आरोपी उजियारपुर थानाध्यक्ष को हटाये जाने का आदेश देने तक अनशन जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago