Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज की बर्खास्तगी व 7 अन्य विषयों से पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के बीआरबी कॉलेज में उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति से शैक्षणिक- प्रशासनिक अराजकता के दोषी व कॉलेज कोष से दो सुरक्षा गार्ड रखने वाले प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सत्यन कुमार को बर्खास्त कर स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्त करने एवं इस सत्र से बी.आर.बी. कॉलेज में भौतिकी, गणित, हिंदी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, इतिहास एवं वनस्पति विज्ञान से पीजी की पढ़ाई शुरू कराने समेत अन्य छात्र हित के 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर कॉलेज इकाई एवं बीआरबी कॉलेज इकाई के आइसा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल वार्ताकर मांग पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल को कुलपति ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने मांग करते हुए कहा है कि शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के दोषी व कॉलेज कोष से निजी अंगरक्षक रखने वाले प्रोफेसर इंचार्ज सत्येन कुमार को अभिलंब बर्खास्त कर स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्त करने एवं कैंपस में शैक्षणिक व लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने करने की मांग की हैं।

वहीं आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा की उच्च शिक्षा में छात्रों का रुझान बढ़ने के कारण पीजी में सीमित सीट रहने से बहुत सारे छात्र नामांकन से वंचित हों जाते इसलिए बी.आर.बी. कॉलेज में भौतिकी, गणित, हिंदी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, इतिहास एवं वनस्पति विज्ञान विषय से पीजी की पढ़ाई शुरू इसी सत्र से शुरू कराई जाने की मांग की हैं।

आइसा जिला सह सचिव मो. फरमान व एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष राजन वर्मा ने समस्तीपुर कॉलेज में बाहरी अराजक एवं खास संगठन के लोगों का महाविद्यालय कैंपस में जमावड़ा पर रोक लगाने तथा कॉलेज कोष से छपी डायरी और पेन से खास संगठन के लोगों को सम्मानित करने वाले प्रोफेसर इंचार्ज पर कार्रवाई और नए सत्र की चुनाव होने तक छात्रसंघ भवन बंद कराने की मांग की है। उक्त मांगों पर कुलपति द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती हैं तो छात्र संगठन आइसा को गोलबंद कर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील कुमार, लोकेश राज, मो. फरमान, अनिल कुमार, गौतम कुमार, दीपक यदुवंशी, राजन वर्मा, मनीषा कुमारी, रविरंजन कुमार समेत अन्य आइसा नेता धीरज कुमार, मो. तौशीफ, जानवी कुमारी, राजा कुमार, रजनीश, अंकित, आयुष समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago