समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग रविवार को जिला समाहरणालय के सभाकक्ष परिसर में एसपी विनय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसपी के द्वारा जिले में बैंक डकैती पर लगाम को लेकर कई निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि रात्रि गश्ती के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों की निगरानी करें।
इसके अलावा शराबबंदी को और प्रभावी रूप से लागू करने के लिए गुप्त सूचना संग्रह कर शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलावें। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करें, ताकि लोगों को राहत मिले।
सभी थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने के साथ ही सोमवार को सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को फील्ड में रहने को कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने सभी डीएसपी एवं सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि सभी दिन अलग-अलग थाने पर जाकर कांडो की समीक्षा करें।
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को थाना क्षेत्र में लंबित चल रहे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया ताकि कांड से जुड़े पीड़ितों को न्याय मिल सके। साथ ही एसपी ने सभी डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर को कांडों को लेकर निगरानी का निर्देश दिया।
क्राइम मीटिंग के दौरान हाल के दिनों में उजियारपुर और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई वहीं इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किया। क्राइम मीटिंग में सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण, रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार के अलावा सभी सर्किल के इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद थे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…