Samastipur

SP ने क्राइम मिटिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को दिया टास्क, बैंकों के आसपास निगरानी बढ़ाने का निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग रविवार को जिला समाहरणालय के सभाकक्ष परिसर में एसपी विनय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसपी के द्वारा जिले में बैंक डकैती पर लगाम को लेकर कई निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि रात्रि गश्ती के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों की निगरानी करें। ‌

इसके अलावा शराबबंदी को और प्रभावी रूप से लागू करने के लिए गुप्त सूचना संग्रह कर शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलावें। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करें, ताकि लोगों को राहत मिले।

सभी थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने के साथ ही सोमवार को सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को फील्ड में रहने को कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने सभी डीएसपी एवं सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि सभी दिन अलग-अलग थाने पर जाकर कांडो की समीक्षा करें।

क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को थाना क्षेत्र में लंबित चल रहे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया ताकि कांड से जुड़े पीड़ितों को न्याय मिल सके। साथ ही एसपी ने सभी डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर को कांडों को लेकर निगरानी का निर्देश दिया।

क्राइम मीटिंग के दौरान हाल के दिनों में उजियारपुर और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई वहीं इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किया। क्राइम मीटिंग में सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण, रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार के अलावा सभी सर्किल के इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

27 मिनट ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

3 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

7 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

10 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

14 घंटे ago