Samastipur

समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के उजियारपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के उजियारपुर रेलवे स्टेशन से पहले समस्तीपुर की ओर बिजली खंभा संख्या 26/4 के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर रात का बताया गया है। शुक्रवार सुबह लोग जब शौच को निकलें तो ट्रैक किनारे शव पड़ा देख इसकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची उजियारपुर रेल पुलिस ने युवक के पास मिले सेल फोन पर आ रहे काॅल को रिसीव किया। तब उसकी पहचान हो सकी। युवक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाने के बलहाघाट निवासी मो. निराले के पुत्र आकिब के रुप हुई।

बताया गया है कि प्रथमदृष्टया यह प्रतित होता है कि युवक देर रात किसी ट्रेन से गिरा होगा। सर में अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि आलम नाम के युवक के रिश्तेदार ने दो धंटे मे परिजनों के साथ पहुंचने की बात कही है। इधर आरपीएफ की सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago