Samastipur

दलसिंहसराय में बदमाशों ने गर्भवती महिला को मारी गोली, पति के साथ जा रही थी मायके 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- अपने पति के साथ मायके जा रही गर्भवती महिला को उसी के मायके के पास हाथियारबंद बदमाशों ने सर में गोली मार कर जख्मी कर दिया है। महिला की पहचान कामराव गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी सुनील राय की पत्नी मनीषा कुमार (28) के रूप में की गई है। बताया जाता है की मनीषा अपने पति सुनील राय और बेटे आशुतोष (2.5 वर्ष) के साथ बाइक से प्रसव को लेकर अपने मायका अजनौल गांव जा रही थी।

इसी दौरान गांव के ही ढेलमारा के पास उसका पति लघुशंका करने के लिए बाइक रोका। तभी पीछे आए बाइक सवार बदमाश ने बाइक के पास खड़ी मनीषा के सिर पर निशाना लगाकर गोली मार दिया और वहां से फरार हो गये।

मौके पर मौजूद महिला के पति सुनील राय ने अपने बच्चे को संभालते हुए गोली से जख्मी हुई पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए है। घटना के बाद दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है।

महिला को गोली क्यों और किसने मारी ये कारण समाचार प्रेषण तक स्पष्ट नहीं हो सका था। हालांकि पुलिस ने महिला के पति सुनील कुमार को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इस संबध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago