समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहुली वार्ड संख्या-13 मोहल्ला में शनिवार की दोपहर हुई अगलगी कांड में 3 लोगों का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में नगदी कपड़ा अनाज समेत करीब 5 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर अंगारघाट थाना से पहुंची दमकल टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में गांव के रामदयाल पंडित, नीतीश कुमार, अजीत कुमार पंडित, मंटू कुमारी आदि का घर जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि रामदयाल पंडित प्रजापति समाज से आते हैं वह बर्तन से पाने के लिए दरवाजे पर ही भट्टी लगाए हुए थे। भठ्ठी से उठी चिंगारी से अचानक उनके घर में आग लग गई।
फिर देखते ही देखते उनके पड़ोसी नीतीश कुमार अजीत कुमार के घर में भी आग लग गई। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में अंगारघाट थाना से पहुंची दमकल टीम में आग पर काबू पाया। उधर घटना की सूचना के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस और उजियारपुर प्रखंड से राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…