समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह व शहीद चंद्रशेखर के बलिदान के स्मरण में सहादत सप्ताह के अंतर्गत टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मोहनपुर रोड स्थित बी.आर.बी. कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें 500 छात्र- छात्राएं जिले के विभिन्न जगहों से शामिल हुए।
आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि टेस्ट प्रतियोगिता में स्नातक, इंटर व मैट्रिक के छात्र शामिल हुए हैं। टेस्ट में शामिल छात्र- छात्राओं का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा और 1 से 50 तक सफल छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा तथा टेस्ट में शामिल सभी छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।
आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि 31 मार्च को बीआरबी कॉलेज में “शिक्षा की गिरती व छात्रों की भूमिका विषय पर सेमिनार सह पुरस्कार वितरण” समारोह में माले विधायक व कई अन्य शिक्षाविद होंगे शामिल। वहीं टेस्ट प्रतियोगिता को सफल बनाने में विक्षक के रूप में मनीषा कुमारी, सामली कुमारी, जानवी कुमारी, राजू झा, उदय कुमार, नीतीश कुमार, दीपक यदुवंशी, रविरंजन कुमार, अनिल कुमार, दीपक यादव,गौतम कुमार, बिट्टू कुमार, विकाश कुमार समेत अन्य थे।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…