Samastipur

क्वीज प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहीद-ए-आजम भगत सिंह व जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष शहीद चंद्रशेखर के शहादत सप्ताह के समापन के अवसर पर शुक्रवार को आइसा द्वारा शहर के बी.आर.बी. कॉलेज में शिक्षा की “गिरती की स्थिति व छात्रों की भूमिका ‘ विषयक’ सेमिनार और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि छात्रों का महाविद्यालय से जुड़ाव कम हो गया है। छात्र व शिक्षक को संयुक्त रूप से उच्च शिक्षा में सुधार करने के लिए संघर्ष करना होगा। केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में फंड कटौती, नई शिक्षा नीति 2020 के नाम पर प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देकर निम्न व मध्यमवर्गीय लोगों को उच्च शिक्षा से बेदखली की साजिश को नाकाम करने के लिए छात्र – शिक्षक व अभिभावक को संयुक्त रूप से आंदोलन में उतरना होगा। राजभवन, विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के भ्रष्ट गठजोड़ को समाप्त करना होगा।

सेमिनार के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में श्री रामानुजन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर समस्तीपुर जिले के छात्रों ने नाम रौशन किया है, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से आइसा द्वारा सेमिनार व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन जैसे ली गई पहल कदमी की सराहना की।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि आज छात्रों को शिक्षा में निजीकरण, मुनाफाखोरी व कॉर्पोरेटीकरण को समझने के लिए भगत सिंह के विचार को पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष शहीद चंद्रशेखर के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने देश के सर्वोच्च विश्वविद्यालय में पढ़ने के वावजूद चकाचौंध भरी जीवन को छोड़कर किसान- मजदूर के बीच रहना पसंद किया।

प्रो. शबनम कुमारी उच्च शिक्षा में छात्राओं की कमी को रेखांकित करते हुए छात्राओं से उच्च शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। कार्यक्रम को प्रोफेसर रविंद्र कुमार चौधरी, नरेश कुमार, आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, मनीषा कुमारी, दीपक कुमार, प्रीति कुमारी, दीपक यदुवंशी, राजू झा अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। सेमिनार का संचालन आइसा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया।

अंत में क्वीज प्रतियोगिता में शामिल छात्रों में 1 से 50 तक के सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रशस्ति-पत्र, पुस्तक, डायरी, पेन व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया व अन्य शामिल छात्रों को प्रशस्ति – पत्र से विशिष्ट व मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किए गए। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

9 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

10 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

14 घंटे ago