Samastipur

समस्तीपुर में दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मार कर हत्या, शव के साथ NH-28 जाम

समस्तीपुर/बंगरा :- बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के बंगरा से है जहां बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा पंचायत के डीह सरसौना गांव में दिन दहाड़े एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान डीह सरसौना गांव के ही 50 वर्षीय मोo जफरूल हक के रूप में हुई है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बंगरा चौक के पास एनएच-28 को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक मृतक समस्तीपुर कोर्ट में मुंशी का काम करता था, वह रोजेदार भी था।अपने घर से निकला ही था कि कुछ दूर जाने के बाद एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उसे मृत अवस्था मे देखकर आसपास के लोगो को जानकारी दी।

घटना स्थल के पास गोली का खोका भी मिला है। अभी हत्या की सही वजह और हत्यारे का पता नही चल पाया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

30 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago