Samastipur

विभूतिपुर में हुए डबल मर्डर कांड मामले में JDU के पूर्व विधायक रामबालक सिंह छपरा स्टेशन से गिरफ्तार…

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी के डबल मर्डर कांड मामले में विभूतिपुर के पूर्व विधायक को नाटकीय ढंग से छपरा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी विभूतिपुर से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वह हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार होने के बाद पूर्व विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि वह रोसड़ा कोर्ट में सरेंडर करने ही जा रहे थे। उन्होंने कहा की घटना के दिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे, वह एक शादी समारोह में थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें साजिश के तहत आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा की कई दिनों से उनके ऊपर राजनीति छोड़ देने का दवाब बनाया जा रहा है। इसी को लेकर ऐसी साजिश रची गयी है।

बता दें कि 20 फरवरी 2023 को बाइक सवार बदमाशों ने विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह को 7 गोली लगी, जबकि उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह को एक गोली लगी थी। उस वक्त दोनों बाइक पर सवार होकर चिमनी की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद विभूतिपुर में जमकर बवाल हुआ था।

पूर्व विधायक समेत 6 लोगों के खिलाफ हुई थी FIR

इस मामले में पूर्व मुखिया के भाई ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लालबाबू सिंह समेत छह लोगों को आरोपित किया गया था। इससे पूर्व एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता कर हत्या का कारण पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago