समस्तीपुर/सरायरंजन :- घटहो ओपी क्षेत्र के खजूरी चौक स्थित एक दुकानदार का शव उसी के दुकान में फांसी के फंदे में झूलता हुआ शुक्रवार को पुलिस ने बरामद की है। मृतक की पहचान मनिकपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी वार्ड संख्या-6 निवासी चंदेश्वर साह के पुत्र मिथिलेश कुमार (27) के रूप में की गई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक खजूरी चौक पर सीएसपी एवं ऑनलाइन का दुकान चलाता था। अन्य दिनों की भांति शुक्रवार की सुबह खजूरी चौक स्थित उसनें अपना दुकान खोला था। कुछ घंटों बाद अचानक युवक शव दुकान के अंदर पंखा में झूलता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद घटहो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही घटहो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था एवं मोबाइल पर वीडियो कॉल पर किसी से बात हो रही थी। इस घटना को लेकर लोग प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे हैं। वहीं मृतक के परिजन द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं भी है। वहीं पुलिस इस घटना को लेकर प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। वैसे आवेदन मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…