Samastipur

बिहार दिवस कार्यक्रम का समस्तीपुर पटेल मैदान में मंत्री आलोक कुमार मेहता ने किया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार दिवस समारोह का कार्यक्रम शहर के पटेल मैदान में मनाया जा रहा है। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अलावा विधायक अजय कुमार, रणविजय साहू, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि समस्तीपुर जिले का सतत विकास हो रहा है। आने वाले दिनों में औद्योगिक क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर यहां विकास किया जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार 10 लाख युवाओं को रोजगार देने को लेकर रोज नए-नए क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि समस्तीपुर जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की क्रांति को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में भी विकास को लेकर सरकार द्वारा रणनीति बनाई जा रही है।

उद्घाटन समारोह को विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अलावा एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, विधायक रणविजय साहू, विधायक अजय कुमार के अलावा रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। आगत अतिथियों का स्वागत जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया।

स्थापना दिवस समारोह के मौके पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में कृषि विभाग के अलावा जीविका शिक्षा स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago