Bihar

इंटर में सेकेंड डिवीजन आने पर छात्र ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा- एग्जाम में 40000 में सेटिंग हुई थी, चंदन दा ने धोखा दे दिया

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। वहीं, दूसरी तरफ बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले बच्चे हताश हैं। इस बीच एक छात्र की आत्महत्या की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में सेवानिवृत्त आर डी कॉलेज के प्रोफेसर जनार्दन सिंह के यहां रहने वाले लखीसराय के एक 20 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात्रि में छात्र ने जहर खाया। आनन-फानन में पास के निजी क्लीनिक में छात्र को ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इसके बाद छात्र के परिवार वालों को सूचना दी गई। छात्र की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव निवासी गोपाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ उत्तम कुमार के रूप में की गई। छात्र का रिजल्ट द्वितीय श्रेणी से आया था। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

युवक ने 40 हजार में छात्र से डील की

सुसाइट नोट में छात्र ने लिखा कि गांव के चंदन दा ने 12वीं परीक्षा में बेहतर अंक के लिए सेटिंग कराने की बात कही थी। उनसे 40 हजार रुपए में बात हुई थी। छात्र ने बताया कि उसने युवक को 27400 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए थे। रिजल्ट के बाद12600 रुपये और देने थे। आरोपित युवक बार-बार पैसे की मांग कर रहा था।

छात्र को 500 में से 226 अंक मिले

इस बीच मंगलवार को रिजल्ट जारी हुए, जिसमें उसे मात्र 226 अंक ही प्राप्त हुए। इस मामले में टाउन थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई। छात्र ने आत्महत्या कर ली है । निजी क्लीनिक में उसकी लाश को पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने परिजन के आवेदन पर एक यूडी केस दर्ज की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

18 घंटे ago