Samastipur

बिहार ग्रामीण बैंक से 11 लाख रूपए लूट की घटना का CCTV फुटेज आया सामने, दो बाइक पर दिख रहें है अपराधी

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदा गांव में शुक्रवार की सुबह हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 11 लाख रूपए लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि दो बाइक पर चार की संख्या में अपराधी लगभग 10:05 बजे बैंक में घुसता है और लूट की घटना को अंजाम देकर मात्र 5 मिनट में ही सभी अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकलते है।

बताते चलें कि महमदा गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खुलते ही दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हाथियारबंद अपराधियों के द्वारा बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट कर 11 लाख रूपए लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं घटना की सूचना पर समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है।

बताते चलें कि समस्तीपुर में 25 दिनों के अंदर बैंक लूट की यह तीसरी वारदात है जिसे अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसमें कुल अलग-अलग बैंकों से 40 लाख रुपए की रकम अपराधियों के द्वारा उड़ा लिया गया। तीनों बैंक लूट कांड मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago