समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित श्री अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित शिव विवाह जागरण महोत्सव का उद्घाटन सोशल मीडिया पर खासे चर्चित युवा गणितज्ञ व मैथ मस्ती के फाउंडर विपिन यादव ने शनिवार की देर शाम फीता काटकर किया।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिलोकीनाथ महादेव अविनाशी, अनंत व परमेश्वर हैं। इनकी कृपा से ही पूरी सृष्टि गतिमान है। उन्होंने उपस्थित युवाओं, छात्रों, अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में चाहे जैसी भी परेशानी आएं। उसे हर हाल में निकल कर अपने लक्ष्य के प्रति कटिबद्ध रहे। सफलता टैलेंट कम और कड़ी मेहनत और सिर्फ कड़ी मेहनत से ही हासिल किया जा सकता है।
विपिन सर ने कहा कि कलम की ताकत ,बंदूक से बहुत ज्यादा बड़ी है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वें अपने भीतर ज्ञानार्जन कर देश दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला ने की। वहीं संचालन नीरज सिंह ने किया। स्वागत भाषण सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
इससे पहले आयोजन समिति द्वारा माला, अंग वस्त्र आदि प्रदान कर शिक्षक विपिन यादव को सम्मानित किया गया। इधर मंदिर परिसर में नई दिल्ली से आएं नटराजन ग्रुप के कलाकारों ने शिव विवाह की धार्मिक, पारंपरिक तरीके से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव महिमा का बोध कराया।
मौके पर कार्यक्रम की सफलता के लिए मैनेजर साह, चंद्रकिशोर सोनी, शंभू सोनी, चंदन कुमार,राकेश कुमार , ऋतिक रोशन, विश्वजीत कुमार, प्रिंस शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह, पीएस लाला, रामबिहारी सिंह पप्पू, नीरज सिंह, गौतम कुमार, संदीप पाठक, सोनू ठाकुर, कन्हैया दास, अमर कुमार, अरविंद साह आदि तत्पर रहे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…