समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड के कारी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिसई के प्राचार्य मो. रिजवान अहमद की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर से चादर, माला, पाग व अंगवस्त्र देकर समारोह पूर्वक विदाई दी गई।विद्यालय प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक मो. ग्यासुद्दीन ने किया। संचालन निलय कुमार ने किया।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सेवा निवृत प्राचार्य के लंबी अवधि में उनके कार्यकाल के दौरान प्रतिबद्धता,कर्मठता की प्रशंसा करते हुए उनके सेवानिवृति को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी वक्ताओं ने की। विदाई सह सम्मान को विशिष्ठ अतिथि मणिभूषण सिंह, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, मुखिया रतन कुमार, रमेन्द्र कुमार,रंजीत प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक मो.इमरान,मो.अशरफ, ब्रह्मदेव महतो, सुधाकर कुमार चौधरी, संतोष कुमार महतो, रामबली राय, सिकन्दर कुमार,सुबोध कुमार झा, राम प्रवेश चौधरी, रामबाबू सिंह, मोहन पाठक ने सम्बोधित किया।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…