Samastipur

विभूतिपुर दोहरे हत्याकांड में नामजद पूर्व विधायक ने दी सफाई; नाम आने के बाद वीडियो संदेश किया जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह का नाम आने के बाद उन्होंने इस मामले में वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी है। रामबालक सिंह ने वीडियो संदेश में कहा है कि वह कई दिनों से क्षेत्र से बाहर हैं उन्हें टीवी के माध्यम से हत्या की जानकारी मिली। उन्होंने हत्याकांड पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि इस मामले में उनके अलावा उनके भाई परिवार के सदस्य और समर्थकों का नाम दिए जाने से वह काफी मर्माहत हैं क्योंकि इस हत्याकांड से उनका कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत उनका और उनके परिवार का नाम इस मामले में उछाला जा रहा है उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस हत्याकांड की स्वच्छ और निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

बताते चलें कि सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने सहयोगी सत्यनारायण महतो के साथ गांव के बगल में ही स्थित अपनी चिमनी पर जा रहे थे। इसी दौरान मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दोनों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद करीब 10 घंटे तक बिभूतिपुर में सड़क और रेल यातायात ठप रहा था।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

7 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

8 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

8 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

16 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago