समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसा गांव में रविवार मध्यरात्रि एक पाॅल्ट्री फॉर्म में लगी आग से करीब 20 लाख रुपए से अधिक का मुर्गियां जलकर राख हो गई। इसके अलावा पाॉल्ट्री फार्म की अन्य संपत्ति भी खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद विभूतिपुर थाने से पहुंची दमकल टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण कड़ाके की ठंड में गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब 2:00 बजे खोकसाहा गांव के रामचंद्र महतो के पाॅल्ट्री फॉर्म में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के बाद लोगों की नींद टूटी तो हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने समरसेबल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद मामले की जानकारी विभूतिपुर थाना स्थित दमकल टीम को दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल टीम के सदस्यों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पाॅल्ट्री फॉर्म में करीब 20 लाख रुपए से अधिक की मुर्गियां जलकर खाक हो गई। इसके अलावा पाॅल्ट्री फॉर्म की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।
पाॅल्ट्री फॉर्म में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आग से उठ रही चिंगारी को देखकर लोगों ने पहले बिजली लाइन काटी जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। उधर स्थानीय सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि पाॅल्ट्री फॉर्म में आग लगने की सूचना मिली है राजस्व कर्मी को गांव भेजकर वस्तु स्थिति की जानकारी दी जा रही है।
थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे पाॅल्ट्री फॉर्म में आग लगने की सूचना थाने को दी गई थी। जिसके बाद थाना से अग्निशमन टीम को मौके पर भेजा गया था अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया है। आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…