Samastipur

उजियारपुर में शिविर लगाकर लोगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, तीन-तीन विशेषज्ञ डॉक्टर रहे मौजूद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर में में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें डॉ. चंद्रमणि राय के द्वारा हड्डी व नस से संबंधित, डॉ. सोनाली सुप्रिया द्वारा महिलाओं व बच्चों से संबंधित तथा डॉ. रमेश कुमार के द्वारा दंत रोगों का उपचार किया गया एवं निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया गया।

शिविर में लगभग 300 से अधिक लोगों का जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने उक्त कार्यक्रम आयोजन के लिए तीनों डॉक्टर का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह डाॅक्टर का बेहतर पहल है। इस तरह के कार्यक्रम से गरीब व वंचितों को थोड़ी सहुलियत मिलती है।

इलाज नहीं होने से बीमारी बन जाती है नासूर :

जिले के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ व चंद्रा ऑर्थो, ट्रामा एंड स्पाइन सेंटर के डॉ. चंद्रमणि राय ने लोगों का स्वास्थ्य का जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने लोगों को कई उचित सलाह भी दिया। इसके साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी दी। लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है।

पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए।

महिलाओं व नवजात की भी हुई जांच :

डॉ. सोनाली सुप्रिया द्वारा शिविर में नवजात बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी खून की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार और आयरन का टेबलेट लेने की सलाह दी गई। गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर जांच कराने, संस्थागत प्रसव, गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे के गंभीर लक्षणों, परिवार नियोजन, जननी शिशु सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई। वहीं नवजात को ठंड से बचाने की सलाह व निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।

दंत रोग की दी गई जानकारी :

डॉक्टर रमेश कुमार के द्वारा मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सक ने ग्रामीणों को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गई व निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। चिकित्सक ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

8 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago