समस्तीपुर/उजियारपुर :- समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 फरवरी को समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर देसुआ पंचायत में विकाश कार्यों का जायजा लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भगवानपुर देसुआ पंचायत को सजाया जा रहा है। स्थानीय ने बताया कि जहां पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, वहां महज 4-5 दिनों में ही 7 साल के योजनाओं को जमीन पर उतारे जाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
वैसे तो मुख्यमंत्री देसुआ मध्य विद्यालय मैदान में हेलिकाप्टर से उतरेंगे लेकिन इसके बाद वह पंचायत में जहां-जहां जाएंगे और जिन रास्तों से मुख्यमंत्री गुजरेंगे उन रास्तों का मरम्मत किया जा रहा है। और तो और जितने भी सरकारी भवन है उनको रंग-रोगन कर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
वहीं जिन रास्तों से नीतीश कुमार जाएंगे, उन रास्तों में ही सिर्फ वृक्षारोपण और पेड़ो की छटाईं एवम रंगाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर युद्ध अस्तर तैयारियां चल रही है। सभी सरकारी विभाग अपने यहां चल रही योजनाओं को मुख्यमत्री वाले कार्यक्रम के स्थल पर जमीन पर उतारने में लगे हुए हैं।
सीएम सीएम के आगमन पर समस्तीपुर-दलसिंहसराय मार्ग पर भी गड्डों को भरा जा रहा है। उस गड्ढे से प्रतिदिन किसी न किसी पदाधिकारी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि गुजरते थे। जिसे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़कों के छोटे- छोटे गड्ढों तक को ढूंढ कर भरने का कार्य किया जा रहा है। इन्हीं सड़को पर कई जगह पिछले साल भर से गड्डे पड़े हुए थे। लेकीन कोई सुनने वाला नहीं था। लेकीन सीएम के कार्यक्रम को लेकर बगैर कुछ कहे सभी गड्ढे को भर कर चकाचक किये जाने की तैयारी की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को मुख्यमंत्री मध्य विद्यालय देसुआ के मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे जहां वह स्कूल, लाइब्रेरी, जल-जीवन हरियाली पोखर के निरिक्षण के बाद विद्यालय परिसर में ओपन जीम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वहीं पास में खेतीबाड़ी कर रहे किसान से मुलाकात के बाद काली मंदिर के पास जीविका के भवन का उद्घाटन करेंगे।
जिस तरह मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर देसुआ पंचायत को चमकाया जा रहा है साथ ही सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतार दिया जा रहा है उसे देखकर आसपास के गांव के लोग कहने पर विवश हो गए कि एक बार मुख्यमंत्री हमारे गांव में भी आ जाते तो उनके गांव की सूरत बदल जाती।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…