समस्तीपुर :- विशेष उत्पाद न्यायाधीश संजय कुमार द्वितीय ने शराब मामले में सुनवाई करते हुए समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया निवासी और स्व. लक्ष्मीनारायण ठाकुर के पुत्र रंजय कुमार ठाकुर को उत्पाद वाद संख्या 378/19 में दोषी पाते हुए 5 साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनायी है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की दिशा में 6 महीने अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी है।
बता दें कि करीब चार वर्ष पूर्व 25 अगस्त 2019 की शाम रंजय कुमार ठाकुर के घर पीछे बने शौचालय के पास से झोले में रखा हुआ डेढ़ लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था। जिसके आधार पर रंजय कुमार ठाकुर को हिरासत में लेकर उसके ऊपर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले की सुनवाई में 9 फरवरी को अभियुक्त रंजय कुमार ठाकुर को दोषी पाया गया और उसे पाच साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…