समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगसारा गांव स्थित सुरदासा गाछी के समीप देर रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान अहमदपुर वार्ड संख्या-5 के दीपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को शहर के एक निजी क्लिनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि दीपेन्द्र कुमार समस्तीपुर शहर में किसी मोबाइल टावर पर काम करता है। सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। घर के नजदीक गंगसारा गांव स्थित सुरदासा गाछी के समीप एक बाइक पर सवार दो संख्या में बदमाशों ने घेर लिया।
बदमाश पिस्टल का भय दिखाकर बाइक लूटने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान विरोघ करने पर दाएं पैर में गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…