समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत 14 फरवरी को समस्तीपुर जिले में आएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। संभावना है कि वह सदर अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर सदर अस्पताल में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, ओटी, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केंद्र, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरूस्त करने का संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को निर्देश दिया।
सीएस ने सदर अस्पताल में बन रहे मातृ शिशु अस्पताल एवं मॉडल अस्पताल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से परिसर में रखने का निर्देश दिया। वहीं अस्पताल परिसर व वार्ड की साफ-सफाई पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…