Samastipur

समस्तीपुर: सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, काफी दूर तक घिसटते रहा युवक घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी रुदौली गांव का है जहां तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में लेकर सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हालांकि हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान चांदोपट्टी रुदौली गांव निवासी जय कुमार महतो के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में पहचान की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर नीतीश चांदोपट्टी रुदौली पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास खड़ा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने बताया कि युवक ट्रैक्टर के साथ वह काफी दूर तक घिसटता चला गया।

युवक को ट्रैक्टर के साथ घसटाते देख स्थानीय लोगों ने हल्ला कर ट्रैक्टर को रोका। इसके बाद ट्रैक्टर में फंसे युवक को निकाल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उनके क्रंदन से सदर अस्पताल में भी मातम का माहौल पसर गया। इधर हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करने के साथ उसके चालक को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago