समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोस्ट वांटेड अपराधी ऋषि राय को SIT की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर से धड़ दबोचा है। गिरफ्तार ऋषि राय ने कई थाना क्षेत्र में किये गये अपराध को स्वीकार किया है। इस बाबत एसपी विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले महीने ऋषि राय एवं उसके गुर्गे के द्वारा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था, इस घटना का मास्टरमाइंड ऋषि राय ही था।
उन्होंने बताया कि इस लूट की वारदात में पूर्व में चार अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं इसकी गिरफ्तारी के लिए एक SIT का गठन किया गया था। उन्होने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एसआईटी ने छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर से ऋषि को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ऋषि राय ने जिले के कई थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है, उसने सभी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…