Samastipur

समस्तीपुर: पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडाें से खुलने व गुजरने वाली 49 ट्रेनों को किया गया रद्द

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बर्द्धमान स्टेशन पर पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंड से खुलने व गुजरने वाली 49 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें समस्तीपुर रेल मंडल की दस ट्रेनें भी शामिल है। ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि विभिन्न तिथियों को 49 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

रद्द ट्रेनों में समस्तीपुर रेल मंडल की ट्रेनों में रक्सौल से 04 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा से 09 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर से 04 एवं 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस तथा हावड़ा से 09 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इसी प्रकार रक्सौल से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13022 रक्सौल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस, कोलकाता से 04 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर से 05 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से 06 एवं 09 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस,

दरभंगा से 05 एवं 08 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से 09 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस, सियालदह से 09 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13185 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तथा जयनगर से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13186 जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावे ईसीआर के विभिन्न रेल खंडों से चलने वाली ट्रेनों को भी निर्धारित तिथि को रद्द किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

2 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

7 घंटे ago