Samastipur

समस्तीपुर में इंटर की परीक्षा देकर निकल रही छात्रा पर सिरफिरे ने तान दी पिस्तौल; कहा- मुझसे शादी करो

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति हो गई जब इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर परीक्षा केन्द्र से बाहर निकल रही एक छात्रा के सिर में पिस्तौल सटाकर एक सिरफिरे युवक ने उसपर शादी करने का दबाव बनाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा व उसके भाई द्वारा हो-हल्ला करने पर लोगों ने खदेड़कर पिस्तौल लिये उस युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक के पास से मिली देसी पिस्तौल बरामद करने के बाद पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा देकर शहर के एवरग्रीन एकेडमी परीक्षा केन्द्र से अपने भाई के साथ घर लौट रही थी।

परीक्षा केन्द्र से कुछ ही दूर आगे आरोपित युवक ने छात्रा के सिर में पिस्तौल सटाकर शादी करने की स्वीकृति नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी। जिसके बाद छात्रा और उसके भाई ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोगों ने युवक को पिस्तौल के साथ दबोच लिया। बाद में उसे पटोरी पुलिस को सौंप दिया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत निवासी शीतल पासवान के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है। युवक की पिस्तौल में गोली नहीं थी। छात्रा ने आरोपित युवक को पहचानने या पूर्व से उसकी जान-पहचान होने की बात से इनकार किया है। इस संबंध में पटोरी पुलिस द्वारा बताया गया है कि मामले को लेकर छात्रा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago