Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के 8 जिलों के 592 अभ्यर्थी बने अग्निवीर, सेना भर्ती बोर्ड ने जारी किया मेरिट लिस्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के अधीन आने वाले उत्तर बिहार के 592 अभ्यर्थी अग्निवीर बन गये हैं। सभी अलग- अलग ट्रेंड में सफल हुए है। इसमें समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत 8 जिलों के अभ्यर्थी ने बाजी मारी है। सेना भर्ती बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की है। सफल अभ्यर्थी सेना की बेवसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सेना भर्ती बोर्ड से जारी रिजल्ट में मुजफ्फरपुर एआरओ के सबसे अधिक अग्निवीर जीडी के लिए सबसे अधिक 326 अभ्यर्थियों ने अपनी नौकरी पक्की की है। अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए 29, अग्निवीर टेक्निकल के लिए 135, 10 वीं पास ट्रेडमैन के लिए 84 और आठवीं पास ट्रेडमैन के लिए 18 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। सेना भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव होने के बाद पहली बार पूरे देश में अग्निवीर की भर्ती आयोजित की गई थी।

मुजफ्फरपुर एआरओ के अधीन आने वाले आठ जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के अभ्यर्थियों की बहाली चक्कर मैदान में हुई थी। आठों जिलों के अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 592 अभ्यर्थी अग्निवीर बनने में सफलता हासिल की है। सेना भर्ती बोर्ड से आदेश आने के बाद चक्कर मैदान स्थित एआरओ कार्यालय में सफल अभ्यर्थियों का फाइनल डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। इसके बाद उनको ट्रेनिंग के लिए डिस्पैच किया जाएगा।

इन ट्रेडों में आया मेरिट लिस्ट :

अग्निवीर क्लर्क , स्टोर कीपर 29

अग्निवीर टेक्निकल 135

अग्निवीर जीडी 326

अग्निवीर ट्रेडमैन 10 वीं पास 84

अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास 18

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

7 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

10 घंटे ago