Samastipur

समस्तीपुर के आनंदगोलवा गांव पहुंच यूपी पुलिस ने फरार अपराधी के घर चिपकाया इश्तेहार, एनकाउंटर में पहले ही मारे जा चुके हैं दो भाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव में बुधवार शाम उत्तर प्रदेश की पुलिस पहुंचकर एनकाउंटर मामले में फरार चल रहे आनंद गोलवा गांव के शिव शंकर सिंह के पुत्र ललन सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम के साथ मोहिउद्दीननगर पुलिस भी मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने थाली बजाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और लोगों को बताया कि गत वर्ष नवंबर माह में वाराणसी के बड़ागांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में रजनीश कुमार उर्फ बाबा मनीष सिंह दोनों मारा गया था। जबकि ललन सिंह फरार हो गया था। जो अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अगर 30 दिनों के अंदर ललन सिंह ने कोर्ट में अथवा पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

क्या है पूरा मामला

बताया गया है कि आनंद गोलवा गांव के शिव शंकर सिंह का पुत्र रजनीश कुमार उर्फ बऊआ मनीष सिंह, ललन सिंह सभी पढ़े लिखे हैं और इंजीनियर की नौकरी छोड़ कर अपराध की दुनिया में भाइयों का गिरोह बना लिया था। इस गिरोह में सिर्फ तीनों भाई थे और ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। तीनों भाइयों ने मिलकर पटना समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बैंक लूट पुलिस के साथ एनकाउंटर आदि घटना को अंजाम दिया था।

गत वर्ष नवंबर माह में वाराणसी के बड़ागांव में तीनों भाइयों ने मिलकर पुलिस के साथ एनकाउंटर किया था। जिसमें एक पुलिसकर्मी शिव बाबू नामक जख़्मी हो गए थे । इस एनकाउंटर में मौके पर ही रजनीश सिर्फ उर्फ बऊआ और मनीष सिंह की मौत हो गई थी जबकि मौके का फायदा उठाकर ललन सिंह वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से काफी महंगी पिस्टल बरामद की थी। ललन सिंह के घर इश्तहार उक्त फरारी के मामले को लेकर की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago