समस्तीपुर/मोहनपुर [रामरूप राय] :- मैट्रिक के छात्र की हत्या मामले को लेकर फोरेंसिक विभाग व डॉग स्क्वायड की टीम मोहनपुर ओपी क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तथा कई जगहों से सैंपल कलेक्शन किया है। इस दौरान डीएसपी ओम प्रकाश अरुण, पटोरी इंस्पेक्टर अरूण राय एवं ओपी अध्यक्ष की मौजूदगी में घटनास्थल से मृतक के कपड़े, चप्पल आदि एवं आसपास की पड़ताल की गई।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह मोहनपुर ओपी क्षेत्र के जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर -पटोरी मार्ग के सुनसान स्थान पर मोहनपुर चौर में एक किशोर की लाश पेड़ से टंगे होने की सूचना पर सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान बरियारपुर गांव के अशोक कुमार राय के 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई थी। आदित्य इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था।
घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-बछवाड़ा मार्ग को दो अलग-अलग जगह बघरा गांव के समीप एवं आह्लाद चौक के समीप आगजनी व बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम तक जांच में जुटी हुई थी, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…