Samastipur

ऑनर किलिंग निकला मैट्रिक के छात्र का हत्याकांड, प्रेमिका के भाई और मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीननगर- महनार पथ पर गत 3 फरवरी को मैट्रिक के छात्र आदित्य कुमार की हत्या ऑनर किलिंग का मामला निकला। प्रेम प्रसंग के चक्कर में आदित्य की जान गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के गांव बघरा बरियारपुर के ही एक युवक राहुल कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि आरोपित युवक समस्तीपुर में इंटर की परीक्षा दे रहा था। जहां से पुलिस ने उसे वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त लड़की के दुपट्टे को भी वरुणा पुल के पास से बरामद किया है। बताया गया है कि युवक की हत्या लड़की के दुपट्टे से ही गला घोट कर की गई थी। वहीं युवक का मोबाइल भी गांव से रिकवर किया गया है।

एसपी ने बताया कि इस घटना में जांच के दौरान यह जानकारी निकल कर आई है कि गत 2 फरवरी की रात आदित्य कुमार गांव के ही एक घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया था। जिसके बाद लड़की की मां ने अपने पुत्र राहुल को फोन कर बताया कि एक लड़का आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है जिसे घर में बंद कर रखा गया है। राहुल परीक्षा देने के लिए सरायरंजन में किसी रिस्तेदार के रुका हुआ था।

रात में ही राहुल सरायरंजन से मोहनपुर पहुंचा तो आदित्य के साथ उसकी उठापटक शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल ने उसे डंडे से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में दुपट्टे से उसकी गला भी घोट डाली। मामला आत्महत्या लगे इसलिए उसे मोटरसाइकिल पर लादकर मोहिउद्दीननगर-महनार पथ पर हाॅस्पीटल रोड चौर में पेड़ से लटका दिया। इस घटना में उसकी मां ने भी उसे सपोर्ट किया। पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पूरी तरह से ऑनर किलिंग का मामला है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

1 घंटा ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

9 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

10 घंटे ago