Samastipur

समस्तीपुर में ट्रक पर लदे गैस टैंकर से 63 लाख रुपए मूल्य का विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा बीते मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस के द्वारा ट्रक के चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित मैकडॉवेल नंबर वन ब्रांड का बताया गया है। जिसकी कुल मात्रा 5706 लीटर बताई गई है।

बताया गया कि उक्त शराब को असम में लोड किया गया था जिसे मुजफ्फरपुर जिला ले जाया जा रहा था। जिसे मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

बता दें कि शराब कारोबारी एक ट्रक के ऊपर गैस के टैंकर में भरकर शराब के कार्टन ला रहा था। साथ ही टैंकर को ऊपर से त्रिपाल से ढककर बांध दिया गया था। पुलिस को शंका होने पर उसने तेल टैंकर को दिखाने को कहा। इसके बाद ट्रक के चालक व उप चालक ने टैंकर के अंदर शराब रखकर लाने की बात कही।

जिसमें 934 कार्टन शराब में 14 हजार 52 बोतल रखी गई थी। शराब की कुल मात्रा 5706 लीटर बताई गई है। वहीं जब्त शराब की कीमत 63 लाख रुपए आंकी गई है। ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ जिला अंतर्गत बन्नादेवी थाने के संगम विहार, बरौला निवासी राजगीर सिंह के पुत्र सहदेव एवं उपचालक की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के फिरोजाबाद जिला निवासी मुकेश यादव के पुत्र नीलू के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

2 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

2 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

16 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

18 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

18 घंटे ago