बिहार के मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के B 2 बोगी से अचानक धुंआ उठने लगा। एसी बोगी में आग लगने के की सूचना पाकर ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर रोका गया जिसके बाद यात्री ट्रेन से बाहर निकल गये। जिसके बाद रेल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बता दें कि डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से खुली थी मगर कुछ ही दूर आगे चलने के बाद अचानक बोगी में बैठे लोगों को आग की स्मेल आने लगी और धुंआ उठने लगी जिसके बाद लोगों में भगदड़ सी मच गई वहीं आनन-फानन में ट्रेन को रामदयालु स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ही रोका गया और आग पर काबू पाया गया।
जिसके बाद ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर लाकर उसकी पूरी जांच की गई हालांकि इस दौरान ट्रेन में बैठे लोगों के बीच दहशत साफ तौर पर देखने को मिली वही ट्रेन में बैठे यात्री ने बताया कि ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुली थी और कुछ ही दूर आगे चली थी। हालांकि आग लगने की वजह क्या कुछ था यह क्लियर नहीं हो सका है लेकिन एक रेल कर्मी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट जैसा लग रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…