Samastipur

समस्तीपुर में निकाला कैंडल मार्च: हरियाणा में जिंदा जलाकर मारे गये नासिर-जुनैद के लिए न्याय की मांग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- हरियाणा के गोपालगढ़ कस्बे में बोलेरो सहित जिंदा जलाकर नासिर एवं जुनैद की हत्या के खिलाफ न्याय दो संघर्ष समिति ने शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर सभा के माध्यम से घटना के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की।

न्याय दो संघर्ष समिति समेत आइसा, इंनौस के कार्यकर्ताओं ने शहर के चीनी मिल चौक के पास ईकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में तख्तियां, मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च चीनी मिल चौक से निकलकर ओवर ब्रीज, डीएम आवास होते हुए स्टेडियम गोलंबर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता संघर्ष समिति सह माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। सभा का संचालन शाहरुख़ ने किया।

इनौस जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, मो एजाज, आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, एबादुर रहमान, सोहराब, कारी नुरैन, गोलू मिश्रा, मसुखदेव सहनी, मो सगीर, मनोज शर्मा, मोनाजीर अली, जफर हाशमी, सैफ शेख, मो रहमत, मो मेराज, आसिफ अली, मो अमन, मो अरमान, मो अबदुल्ला, मो चांद, मो ईशमाईल, मो छोटू, मो हीरा आदि ने सभा को संबोधित करते हुए नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का जिम्मेवार संघ को बताते हुए उसकी करतूत की निंदा की गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधित में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हरियाणा के गोपालगढ़ में झूठा अफवाह फैलाकर नासिर और जुनैद को बोलेरो में जिंदा जलाकर हत्या करना कायरता पूर्ण बताया। समुदाय विशेष के लोगों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। यह देश के धर्मनिरपेक्षता पर खतरा है। इससे देश और देश का संविधान कमजोर होगा। माले नेता ने नासिर और जुनैद के तमाम हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, नफरत की राजनीति पर रोक लगाने, देश के धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान की रक्षा करने की मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

10 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

21 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

21 घंटे ago