Samastipur

समस्तीपुर में बैंक लूटने पहुंचा युवक निकला DAV स्कूल के 8वीं कक्षा का छात्र, 7वीं की परीक्षा में 97% अंक लाए थे उसनें…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चाकू लेकर लूट करने पहुंचा युवक मुजफ्फरपुर के डीएवी स्कूल के आठवीं कक्षा का छात्र निकला। किशोर के पिता एक पब्लिकेशन हाउस के लिए किताब बेचने का काम करते हैं। पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया है कि जिस चाकू से वह लूट करने पहुंचा था वह चाकू भी उसने मुजफ्फरपुर स्टेशन के सामने सड़क किनारे उस समय चुरा लिया था जब दुकानदार सो रहा था।

किशोर आर्यन कश्यप के पिता सुशील कुमार ने बताया कि आर्यन का जन्म वर्ष 2009 में हुआ है। मंगलवार रात अचानक वह घर से निकल गया था। जिसके बारे में उन्होंने अहियापुर थाने में आवेदन भी दिया था। बुधवार को सूचना मिली कि यह समस्तीपुर में बैंक लूट करने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया है।

आर्यन के पिता के अनुसार उसका पुत्र डीएवी में आठवीं कक्षा का छात्र है। गत वर्ष वर्ग सप्तम में उसने 97% अंक लाया है। पढ़ाई लिखाई में वह काफी बेहतर है। अचानक उसके द्वारा बैंक लूट की कोशिश से वह हतप्रभ है।

पुलिसिया पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का यह किशोर अचानक ही कारोबार करने की सोचने लगा। कारोबार करने के लिए पैसे की दरकार थी। इसे लगा कि पैसा बैंक में ही मिलेगा तो यह सीधा बैंक लूट करने चला आया।

बैंक लूट करने पहुंचे युवक के किशोर साबित होने के बाद नगर पुलिस ने गुरुवार को इसे जूविनाइल कोर्ट में पेश किया है। माना जा रहा है कि बच्चे को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है जिसमें उस किशोर की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। हालांकि उसके परिवार द्वारा पेश किए गए जन्म प्रमाण पत्र में उसका डेट ऑफ बर्थ जनवरी 2009 है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago