Samastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु पहुंचे मन्नीपुर भगवती स्थान, माता के पौराणिक कथाओं तथा उनकी महिमाओं को जाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं इन्टैक दरभंगा चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्रांगन से मन्नीपुर स्थित भगवती स्थान तक विरासत यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस, इन्टैक दरभंगा चैप्टर के कन्वीनर प्रो. डॉ. नवीन अग्रवाल और कृषि विज्ञान केन्द्र अरवल की वैज्ञानिक डॉ. कविता डालमिया ने मुख्य रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में सबसे पहले मन्नीपुर पहुँच कर भगवती माता के पौराणिक कथाओं तथा उनकी महिमाओं को सभी प्रशिक्षुओं को विस्तार पूर्वक ब्याख्यान करते हुए उपस्थिति प्रशिक्षुओं के बीच महाविद्यालय की व्याख्याता सविता कुमारी भगवती माता की यश की तथा उनकी स्थापना के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता अशोक कुमार अकेला, संतोष कुमार शर्मा, डॉ. रंजीता कुमारी, रंजन कुमार, अवधेश कुमार राय, जीतेन्द्र कुमार, राम शंकर राय, प्रमोद कुमार सिंह तथा प्रशिक्षु अभय सिंह, निखिल कुमार, मनीष कुमार, सतीश कुमार, सत्य प्रकाश, सुमित कुमार प्रभात, अमित कुमार आनंद, प्रियंका कुमारी, आदि शामिल रहे।

इसके बाद कार्यक्रम के दुसरे चरण में भगवती माता की वृहत पैमाने पर पूजा अर्चना की गयी। इस पूजा अर्चना में महाविद्यालय की व्याख्याता सविता कुमारी, डॉ. रंजीता कुमारी, कृषि विज्ञान केन्द्र अरवल की वैज्ञानिक डॉ. कविता डालमिया तथा उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं शामिल हुए तथा भगवती माता से अपनी जीवन के मार्ग को प्रसस्त करने की कमाना किया।

मन्नीपुर भगवती माता के मंदिर की पुजारिओं के तरफ से भी वहाँ की महिमा के बारे में बताया तथा सभी को चन्दन अभिषेक करते हुए प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। अंततः महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ० रंजीता कुमारी ने प्रशिक्षुओं को भगवती माता की महिमा का बखान जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया तथा धन्यबाद ज्ञापन के रूप में बोलते हुए इन्टैक दरभंगा चैप्टर के प्रो. डॉ. नवीन अग्रवाल ने यात्रा में शामिल प्रशिक्षुओं का स्वह्रदय अभिनन्दन किया और कहा कि ऐसी विरासत यात्रा के धरोहर के प्रति हमारी भागीदारी जीवंत बनी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

14 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago