Samastipur

समस्तीपुर में पहले दिन कदाचार करते 8 छात्राओं को किया गया निष्कासित, 561 छात्र-छात्राएं रही अनुपस्थित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन समस्तीपुर में आज कुल 9 छात्राओं को परीक्षा से निष्कासित किया गया है। प्रथम पाली में बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर परीक्षा केंद्र पर वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर की एक छात्रा को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। वहीं कुसुमबती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 8 छात्राओं को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। समस्तीपुर जिला शिक्षा शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निष्कासित छात्रों की सूची तैयार की गई है। जिसमें बताया गया है कि प्रथम पाली की परीक्षा में 172 छात्र-छात्राएं वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 389 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित भी रहे।

बनाये गये हैं 73 परीक्षा केंद्र :

समस्तीपुर जिले भर में कुल 73 केंद्र बनाया गया है, जिसमें समस्तीपुर मुख्यालय में 50 केंद्र, रोसड़ा में 13 व पटोरी एवं दलसिंहसराय अनुमंडल में 5-5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला :

बीते वर्ष की तरह इस बार भी कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। सभी को इसकी जगह चप्पल पहनकर परीक्षा देनी के सूचना पहले ही दी जा चुकी थी। वहीं कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जबकि परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

बनाये गये हैं आदर्श परिक्षा केंद्र :

समस्तीपुर के बालिका उवि घोषलेन व बालिका उवि काशीपुर, रोसड़ा के मैकडोनाल्ड मवि व पटोरी के जीवनी उवि को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां केवल बालिका परीक्षार्थी ही परीक्षा दें रही है। वहीं केंद्रों पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के रूप में महिला कर्मी ही तैनात है। आदर्श परीक्षा केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। केंद्र को कार्पेट, फूलों और गुब्बारे से सजाया गया है। परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों पर फूलों की बारिश की गई। आर्दश परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर परीक्षार्थी भी टेंशन के बजाए हसंते-मुस्कराते नजर आएं।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago