समस्तीपुर :- स्टेट बैंक के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को ऋण वसूली अभियान के तहत कई ऋणियों के घर की कुर्की जप्ती की कार्रवाई शुरू की। बुधवार को जिले में शुरू की गयी इस कार्रवाई से ऋणियों में हड़कंप मचा रहा। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि समस्तीपुर नगर थाना, मुफस्सिल थाना, दलसिंहसराय, ताजपुर, उजियारपुर, विभूतिपुर, सिंघिया, हसनपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, मुसरीघरारी, विद्यापतिनगर, सरायरंजन, पटोरी, चकमेहसी और खानपुर थाना क्षेत्र में 178 लोगों ने ऋण लेने के बाद चुकता नहीं किया।
इन लोगों के खिलाफ नीलाम पत्र दायर किया जा चुका है। जिसके आलोक में एसपी ने सभी थानों के थाना अध्यक्ष को कुर्की जप्ती का अनुपालन कराने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि ऋण नहीं चुकाने वाले लोगों के घरों की कुर्की की जाएगी। जो इससे बचना चाहते हैं वे 14 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने मामले का निपटारा करा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले ऋणी को यथोचित छूट का भी लाभ दिया जाएगा।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…