समस्तीपुर :- होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक रहे महान शिक्षाविद एवं समस्तीपुर में अंग्रेजी मीडियम एवं सह-शिक्षा के जन्मदाता स्मृतिशेष रतिरंजन प्रसाद प्रसाद की 23वीं पुण्य तिथि दिनांक मंगलवार को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनायी गयी। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका एवं सह-संस्थापिका विभा देवी के द्वारा दीप, धूप एवं माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मौके पर संस्था के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, डाॅ. एस. के. अहमद, पूर्व प्राचार्य डी. के. सिंह, सुश्री शकुन्तला, प्रसिद्ध शिक्षाविद डाॅ. अनिल कुमार एवं सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा जगत के इस क्रांतिदूत को सस्नेह माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजली दी।
ज्ञातव्य हो कि इस शोक संवेदना के काल में संस्थापक के अनुज एवं होली मिशन के शुभचिन्तक सुजीत कुमार एवं पूरे परिजन उपस्थित थे। संगीत शिक्षक संगीत कुमार के कोकिल कंठों से निस्सरित निर्गुण गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुती ने सभी दर्शकों एवं श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। तथापि इस सभा को क्रमशः सम्बोधित करते हुए डाॅ. अनिल कुमार के द्वारा संस्थापक के जीवन परिचय, कृतियों गुणधर्मों पर प्रकाश डाला गया और उन्होंने ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट किया।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…