Samastipur

शिक्षा विभाग के स्टाॅल पर छात्राओं ने ‘बिना माचिस की आग’ एवं ‘बिना हवा का गुब्बारा’ फुलाकर CM को दिखाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समाधान यात्रा के दौरान भगवानपुर देसुआ में लगे स्टाल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे अधिक समय शिक्षा विभाग के स्टाॅल पर बिताया। जहां विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बिना माचिस की आग एवं बिना हवा का गुब्बारा फुलाकर मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय ने शिक्षा विभाग की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया तथा शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित अंजोर पत्रिका मुख्यमंत्री को सौंपा।

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने गुलाब का फूल देते हुए कहा- आप बड़े अच्छे हैं…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा। स्थान- जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर भगवानपुर देसुआ गांव स्थित कालीमंदिर के निकट आंगनबाड़ी केंद्र परिसर। विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर प्रवेश करते हैं। केंद्र के छोटे- छोटे बच्चे मुख्यमंत्री को लाल गुलाब देते हुए कहते हैं आप बड़े अच्छे हैं। जिस पर सीएम ने बच्चों का गाल थपथपाते हुए कहते हैं मन लगाकर पढ़ाे तो अफसर बनोगे। सीएम ने केंद्र परिसर में बच्चों द्वारा बाल विवाह से मुक्ति को लेकर बनाई गई रंगोली को देख कर काफी खुश हुए। वहीं उन्होंने केंद्र में पकी व्यंजन का भी जायजा लिया। केंद्र की सेविका व सहायिका को बच्चों पर विशेष नजर बनाए रखने की हिदायत दी। मौके पर सीएम को लोगों ने एक पेंटिंग भी भेंट की। विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का एक-एक कर जायजा लिया।

भगवानपुर देसुआ में स्ट्राबेरी और ओल की खेती देखने पहुंचे मुख्यमंत्री :

अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत उजियारपुर मुरियारो, सैदपुर जाहिद गांव के दो लाभुकों को डेढ़ लाख की राशि का चेक सीएम ने दिया। इनमें मुरियारो गांव निवासी मटरू पासवान की पत्नी प्रमिला देवी को 1 लाख रुपए का चेक दिया गया। जबकि सैदपुर के श्रवण महतो की पत्नी पूजा देवी को 50 हजार रुपए का चेक दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने जीविका समूह को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक दिया। भगवानपुर देसुआ के किसानों द्वारा किए गए स्ट्राबेरी के अलावा ओल की खेती भी देखने मुख्यमंत्री पहुंचे। सीएम ने किसानों से खेती के बारे में जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों को इस तरह की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago