Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर स्थित भगवानपुर देसुआ मालगोदाम पर अगले सप्ताह से अनलोडिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर भगवानपुर देसुआ मालगोदाम पर अगले सप्ताह से मालगाड़ी का रैक लगना शुरू हो जाएगा। पहली मालगाड़ी से एफसीआई का अनाज आने की है संभावना। इससे आसपास के गांवों के लोगों का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से आमदनी बढ़ने के साथ साथ नई रोजगार सृजन होगी।

इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो एफसीआई व एसएफसी का अनाज से भरी मालगाड़ी को कर्पूरीग्राम मालगोदाम के बदले देसुआ भगवानपुर मालगोदाम पर प्रमुखता से लगाया जाएगा। इससे समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड, कलेक्ट्रेट के सामने के अलावा रेलवे ओवरब्रिज व मगरदही घाट पर कर्पूरीग्राम से अनाज के ट्रक से लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

जानकारी देते हुए देसुआ भगवानपुर मालगोदाम के संचालक कुंदन कुमार ने बताया कि आगामी 13 फरवरी से मालगाड़ी आने की संभावना है। इसके बाद हर सप्ताह 6 से 7 मालगाड़ी आती रहेगी। उन्होंने बताया कि मालगोदाम पर मजदूरों के लिए स्वच्छ पेयजल, आराम करने के लिए जगह के अलावा प्रारंभिक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

हालांकि उन्होंने फिलहाल मालगोदाम से एसएच 55 समस्तीपुर रोसरा सड़क तक का संपर्क पथ का चौड़ाई पर्याप्त नहीं रहने के चलते थोड़ा कठिनाई जताया। हालांकि उक्त संपर्क पथ का निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दिये जाने की बात बताते हुए संपर्क पथ जल्द बन जाना भी बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago