Samastipur

रणवीर इलेवन ने जगधर इलेवन को 17 रनों से पराजित कर राम लखन महतो मेमोरियल टूर्नामेंट के बने विजेता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का फाइनल मैच रणवीर इलेवन शंकर चौक एवं जगधर इलेवन बेगूसराय के बीच खेला गया। जिसमें रणवीर इलेवन शंकर चौक ने जगधर इलेवन बेगुसराय को 17 रनों से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं इनामी राशि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं जदयू नेता प्रशांत पंकज ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस क्रम में श्री कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु खेल आवश्यक है, वहीं खेल प्रतियोगिता से आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द भी बढ़ता है।

पूर्व मंत्री स्व राम लखन महतो की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन में वृद्धि करेगा। वहीं इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज विजेता टीम के प्रकाश घोषित किए गए जिन्हें मुखिया चंद्रमणि सिंह एवं अन्य के द्वारा पुरस्कार सौंपा गया।

मैच से पूर्व टॉस रणवीर इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोते हुए 19 ओवर में 155 रन बनाए। बल्लेबाजी में सोनू शेख ने 38, छोटू सिंह ने 25, सरफराज ने 24, हेमंत ने 19 रन बनाए एवं बिट्टू ने नाबाद 14 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी करते हुए हेरी सरताज अली ने 4 विकेट, गुड्डू और सोनू ने 2 विकेट एवं रासबिहारी ने 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में उतरी जगधर की टीम में उतार चढ़ाव लगा रहा और अंत तक लक्ष्य प्राप्त करने हवतु संघर्षरत रही। इसके बावजूद 19.3 ओवर में अपना आखिरी विकेट खोते हुए 138 रन ही स्कोर कर पाई। इस प्रकार से रणवीर इलेवन ने इस मैच को 17 रनों से जीत लिया। टीम के सचिन मोरल ने 42 रन, रासबिहारी ने 18, सुमंत ने 16 एवं हैरी ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए राजा डेंजर ने 4, सोनू शेख ने 3, एवं प्रकाश ने 2 विकेट हासिल किया। विजेता टीम के सोनू शेख फाइनल के मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए। इन्हें हिमांशु चौधरी द्वारा पुरस्कार दिया गया।

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ स्व. महतो की पत्नी कुन्ती देवी, पुत्र सह जदयू नेता प्रशांत पंकज सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए किया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका मो. नफिश एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ एवं समीर कुमार रोशन ने किया। कॉमेंट्री गुरुदेव पटेल, मोहम्मद राजन एवं शशि सिंह ने किया।

मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्रनाथ, अनंत कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, रणधीर सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, राम सकल महतो, अरुण सिंह, राम दयालु महतो, विजेंद्र कुमार चौधरी, लाल बाबू सिंह, राम पदार्थ महतो, यशवंत कुमार, हिमांशु चौधरी, सुभाष कुमार, नवनीत कुमार, विनय कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, अंकित, शशि राज, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

24 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

52 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

1 घंटा ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago